Friday, October 23rd, 2026

घटी 8 प्रतिशत वोटिंग, टेंशन में TMC पहुंची चुनाव आयोग के पास 

कोलकाता
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 30 सीटों पर वोटिंग प्रक्रिया जारी है। जिसको देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकी किसी तरह की गड़बड़ी ना हो पाए। सुबह 9 बजे तक सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन उसके बाद जारी आंकड़ों में कम वोटिंग प्रतिशत दिखा, जिसके बाद टीएमसी की टेंशन बढ़ गई। इसके साथ ही टीएमसी ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है, जिसमें वोटिंग प्रतिशत में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया गया। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन के मुताबिक कांठी दक्षिण (216) और कांठी उत्तर (213) के मतदान केंद्रों पर सुबह 9.13 बजे मतदान प्रतिशत क्रमशः 18.47% और 18.95% था, लेकिन चार मिनट बाद 9.17 बजे ये घटकर क्रमशः 10.60% और 9:40% हो गया। पार्टी को इसमें किसी गड़बड़ी का शक है, जिस वजह से चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि टीएमसी बंगाल में जीतेगी। इसके अलावा बंगाल की बेटी बंगाल के गद्दार को नंदीग्राम से हराएगी। बीजेपी पर उन्होंने कहा कि टूरिस्ट गैंग यहां पर आते हैं और यहां की संस्कृति को नष्ट करते हैं। बंगाल की महिलाएं अपनी इच्छानुसार साड़ी पहनना जारी रखेंगी। ये भी पढ़े- विधानसभा चुनाव 2021 लाइव न्यूज: पश्चिम बंगाल और असम में पहले चरण की वोटिंग जारी पोलिंग बूथ पर फायरिंग भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के सत्सतामल पोलिंग बूथ पर सुबह फायरिंग हुई, जिसमें दो जवानों के घायल होने की खबर है। टीएमसी का आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मिदनापुर के कई पोलिंग बूथ पर कब्जा कर लिया है। साथ ही वोटरों को वोट डालने से रोका जा रहा। इसके लिए भी टीएमसी ने चुनाव आयोग के पास शिकायत की है। वहीं चुनाव आयोग के मुताबिक सब जगहों पर हालात सामान्य हैं। जिस वजह से बंगाल में सुबह 11 बजे तक 24.61 प्रतिशत मतदान हुआ।
 

 

#TMC

Source : Agency

पाठको की राय